Sunday, April 13, 2025

मेरठ में रेस्टोरेंट व्यापारी के घर से पांच लाख की नकदी और आभूषण चोरी

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ग्लोबल सिटी में रेस्टोरेंट मालिक विनोद राठौर के घर बेटे की शादी के दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात घर के ताले तोड़कर चोर पांच लाख की नकदी, आभूषण और बेटे की शादी में मिला सामान चोरी कर ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

मुज़फ्फरनगर में श्री सालासर बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव 31 से, एक फरवरी को निकलेगी शोभायात्रा

 

 

ग्लोबल सिटी कॉलोनी निवासी विनोद राठौर पेशे से गंगासागर गेट के समीप स्पाइस नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। रात को विनोद राठौर के बेटे शिवम राठौर का लालकुर्ती स्थित एसजीएम बैंकट हॉल में शादी समरोह था। समारोह में परिवार के सभी लोग शामिल थे। मकान में उनकी पत्नी किरण राठौर ही मौजूद थीं। वह घर की निचली मंजिल पर सो रही थीं। ऊपरी मंजिल पर रात लगभग ढाई बजे बदमाश शादी में मिला एसी, एलईडी, पांच लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चेन और कानों के बूंदे सहित अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गये।

 

मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, कई घायल, दर्जनों की मौत, आज नहीं होगा अमृत स्नान

 

मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग शादी समारोह से वापस मकान पर लौटे तो तीसरी मंजिल के कमरे में रखा शादी में मिला सामान एवं नगदी गुम देखकर हैरान हो गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 8 नए उत्पादों को मिला GI टैग, स्थानीय कारीगरों को मिलेगा लाभ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय