नोएडा । जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 वर्ष पूर्व हुए एक सड़क हादसे का मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
भाजपा सांसदों ने खुद बदल डाला अपने ‘आवास का पता’, तुगलक लेन की जगह लिखवा दिया स्वामी विवेकानंद मार्ग
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में प्रमोद महतो पुत्र कामता महतो उम्र 58 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आज उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रमोद चोटपुर कॉलोनी के रहने वाला था। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में रहने वाली ममता देवी पत्नी धीरेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष कीएक सड़क हादसे में मौत हो गई है। महिला मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद की रहने वाली थी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रबूपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उतरावली गांव में स्थित मंदिर में आशुतोष मिश्रा 33 वर्ष पुजारी थे। वह मूल रूप से जनपद सीतापुर के रहने वाले थे। 25 फरवरी को आशुतोष बाइक से उतरावली गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लिंक रोड मार्ग पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उपचार के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरे राम यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा रामबाबू कुमार (19 वर्ष) डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह बाइक पर सवार होकर रात को जा रहा था। तभी सेक्टर-132 गोल चक्कर के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार उसे उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बादलपुर क्षेत्र में 8 वर्ष पूर्व हुए एक सड़क हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक की पत्नी ने थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया है। माया देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति धर्मवीर तथा वह एक बाइक पर सवार होकर 25 नवंबर वर्ष 2017 को जनपद संभल जा रही थी। महिला के अनुसार छपरौला चौकी के पास एक छोटा हाथी के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके पति बाइक से नीचे गिर गए। उन्हें अत्यधिक चोट आई थी। उपचार के दौरान महिला के पति की 30 सितंबर वर्ष 2017 को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।