Friday, April 11, 2025

एलएलआरएम मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं समानता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज मेरठ के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष  डॉ. सीमा जैन द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने महिला स्वास्थ्य के महत्व और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता ने महिला दिवस पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने महिलाओं की अनंत क्षमता और समाज में उनकी भूमिका को सराहा।

मुज़फ्फरनगर में तड़पते रहे मासूम, मारते रहे दरिंदे, चोरी के शक में मासूमो को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

 

उन्होंने कहा, “नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि परिवर्तन की आधारशिला भी है। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए।” उनके प्रेरक शब्दों ने सभी उपस्थित महिलाओं को आत्मविश्वास से भर दिया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें स्तन कैंसर के कारण, लक्षण एवं समय पर जांच के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शल्य चिकित्सा विभाग ने स्वयं स्तन जांच के तरीके पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किया। जिससे उपस्थित छात्रों एवं कर्मचारियों को आत्म-जांच की आवश्यक तकनीकों से अवगत कराया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में बारातियों के साथ मारपीट करने वाली महिलाए एवं पुरुष गिरफ्तार, हथियार भी किए बरामद

 

यह भी पढ़ें :  कप्तान ने किए 39 दरोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारियों को किया इधर से उधर

इसके अतिरिक्त, कुछ मनोरंजक एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। जिनमें प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक गतिविधियों में हिस्सा लेकर सीखने के साथ-साथ आनंद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में समापन भाषण, डॉ. नेहा सिंह, आचार्या, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समृद्धि के महत्व पर जोर दिया और आने वाले समय में भी इसी दिशा में प्रयासरत रहने का आह्वान किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की सभी महिला संकाय सदस्य उपस्थित रही। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सेहत, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय