Monday, May 19, 2025

खेत में पानी को लेकर हुए खूनी संघर्ष, युवक की मौत महिला सहित पांच जख्मी

मेरठ। खूनी संघर्ष में एक युवकी मौत हो गई। जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। मामला थाना परीक्षितगढ़  के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी का है। जहां पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि शिवनगर खानपुर गढ़ी गांव में बीती रात खेत में पानी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व सरिये चल गए। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला पत्नी व सास को हिरासत में ले लिया है।

बताया गया कि दो दिन पूर्व ग्राम शिवनगर खानपुर गढ़ी में देव प्रसाद पुत्र धीरेंद्र विप्लव के साले का गांव के ही 30 वर्षीय अरुण पुत्र सुभाष से खेत में पानी करने को लेकर विवाद हो गया था।

बीती रात में विप्लव पुत्र हरिपत, सौरभ, गौरव पुत्र विप्लव, प्रीति पत्नी विप्लव और साला देव प्रसाद ने अरुण के साथ सरियों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय