Monday, May 20, 2024

आठ दिन से लापता शिवांगी का शव गन्ने की ढांग में मिला, ग्रामीणों का हंगामा  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मेरठ। पिछले आठ दिन से लापता बच्ची शिवांगी का शव मिल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे हादसा बताया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उनका कहना था कि जिस गन्ने की ढांग में बच्ची का शव मिला है। वहां पर चार दिन पहले एसपी देहात ने डॉग स्कवॉयड और थाना पुलिस को लेकर सर्च अभियान चलाया था।
पुलिस टीम आठ दिन से लापता शिवांगी की तलाश में लगी थी। चार दिन पहले कोल्हू में गन्ने की ढांग हटाकर देखा गया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने इसे हादसा बताया तो बच्ची के माता-पिता ने नाराजगी जताई।
गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की वीडियोग्राफी कराई और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने अंदेशा जताया कि कोल्हू पर कोई किसान बुग्गी या ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर आया होगा। गन्ना पलटते समय बच्ची दब गई होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय