Friday, April 25, 2025

केदारनाथ हादसे में लापता चार दोस्तों में से तीन के शव मिले, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार 

ग़ाज़ियाबाद। केदारनाथ में बादल फटने के दौरान सैलाब में बहे चार दोस्तों में बृहस्पतिवार रात तीन के शव मिले। शनिवार को परिजनों ने हरिद्वार में मोनू और निखिल का जबकि सुमित शुक्ला का आज सुबह दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुद्रप्रयाग में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश में बचाव एवं राहत दल के जवान जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार रात टीम को कई लोगों के शव मिले।

 

 

[irp cats=”24”]

इसकी सूचना खोड़ा से लापता चारों दोस्तों के घर पर दी गई। रात में परिजन रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए। सुबह में अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने कई लोगों के शवों में से मोनू पुत्र अनुराग, निखिल पुत्र राकेश और सुमित शुक्ला पुत्र राम अभिषेक शुक्ला के रूप में पहचान की। पानी में बहने से तीनों के शव बुरी तरह गल चुके थे।

 

 

शनिवार को निखिल और मोनू का हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया जबकि सुमित शुक्ला के परिजनों ने क्रिया कर्म की प्रक्रिया दिल्ली के निगम बोध घाट पर करने के लिए कहा। परिजन शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। सुबह करीब छह बजे दिल्ली पहुंचने के बाद वहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खोड़ा के तमाम लोग भी शामिल हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय