Friday, May 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में युवक ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, गम्भीर

मोरना। मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया, जहाँ से गम्भीर हालत के चलते जिला मुख्यालय पर रैफर किया गया है।

थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मौहल्ला नेहरू चौक निवासी अजय कुमार पुत्र जगपाल सिंह 35 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर स्वयं को गोली मार ली। गोली चेहरे के निचले भाग ठोड़ी में धँस गयी। फायर की आवाज सुनकर परिजन उधर दौड़े। परिजनों ने अजय को लहूलुहान हालत में देखा तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में घायल अजय को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया है। जहाँ से उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय