Monday, May 19, 2025

ग्रेटर नोएडा से अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव बुलंदशहर से बरामद,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था।

 

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। घटना बीटा-2 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है।

 

अधिकारी ने आगे बताया कि प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय