Monday, May 12, 2025

संदिग्धावस्था में मिला 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर, जिले के बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत स्थित दौलतपुर गांव से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतका की पहचान इसी गांव के रहने वाले नीतिश कुमार की पत्नी 20 वर्षीय मोनिका देवी के रूप में की गई है।

मृतका के परिजन अंकित कुमार ने बताया कि मोनिका की शादी 6 माह पूर्व बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी नीतिश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मोनिका को दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी के ससुराल वाले पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने दमाद और उसके परिवार वालों पर हत्या का आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय