Tuesday, April 22, 2025

अखिलेश यादव के निधन की उड़ा दी अफवाह,आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहराइच – उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के खैरीघाट क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम चौकसाहार के मजरा महंतपुरवा गांव निवासी बलदेव गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो दिन पूर्व पोस्ट डाला। जिसमें सपा मुखिया और पूर्व अखिलेश यादव के मौत की झूठी

अफवाह उड़ा दी। जिसमें युवक ने लिखा है कि अखिलेश यादव अब नहीं रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कल रात 12 बजे निधन की फोटो पोस्ट कर दी।

इसकी जानकारी सपा के लोगों को हुई तो नाराजगी फैल गई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच उप निरीक्षक बेचन प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर की थी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय