Sunday, February 23, 2025

नोएडा में मदरसन कंपनी के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के मदरसन कंपनी के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

 

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस को सूचना मिली कि सैमसंग कंपनी के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सेक्टर-34 के पास एक अज्ञात पुरुष का मूर्छित अवस्था में पुलिस को मिले उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय