Thursday, May 15, 2025

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास अज्ञात महिला का मिला शव

नोएडा । नोएडा के विभिन्न जगहों पर एक महिला समेत तीन अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के दलित प्रेरणा स्थल के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत सड़क हादसे के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय