Monday, May 6, 2024

कर्नाटक सीएम की कुर्सी पर शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों की नज़र, आज रात तक नाम का फैसला संभव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली- कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री का नाम तय करने की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व को मिलने के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय में गहमा गहमी है और हाईकमान दोनों पक्षों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सहमति बनाने के फार्मूले पर काम कर रहा है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित तीन पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक से पहले कर्नाटक भेजे थे  जिसमें सर्वसम्मति से नये मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


इस बीच श्री सिद्दारमैया दिल्ली पहुंच गये हैं और वह कांग्रेस आलाकमान से अगले मुख्यमंत्री के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार का आज जन्मदिन भी हैं और उनके भी दिल्ली आकर आलाकमान से बातचीत करने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने सोमवार को हालांकि बेंगलुरु में यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसका पालन करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटों पर विजय हासिल की है। एक आदमी में भी नेतृत्व की क्षमता होती है और वह मैंने साबित कर दिखाया है। साल 2019 में जब कांग्रेस के विधायक गठबंधन सरकार छोड़कर जा रहे थे तब भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत के साथ कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करता रहा।

इसी बीच कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की राय संबंधी अपनी रिपोर्ट आज पार्टी नेतृत्व को सौंप दी।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की दावेदारी के मद्देनजर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नेतृत्व में तीन सदस्य केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे थे। पर्यवेक्षकों ने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अत्यंत गोपनीय तरीके से बात कर मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी राय ली और उनसे हुई बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट दे दी है।

सूत्रों के अनुसार तीनों नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को रिपोर्ट सौंप दी है। समझा जाता है कि श्री खडगे इस रिपोर्ट को लेकर श्रीमती गांधी और राहुल गांधी से विचार-विमर्श करेंगे। कर्नाटक की एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि  रिपोर्ट पर कल शाम तक निर्णय लिया जा सकता है।

इस बीच श्री सिद्धरमैया पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर आज दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस के विभिन्न नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। इस बीच खबर यह भी है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता उनसे मिलने उनके होटल भी पहुंचे।

डी.के. शिवकुमार को भी नेतृत्व ने आज दिल्ली बुलाया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दिल्ली आने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को दिल्ली आने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस एकजुट हैं और सभी मिलकर काम करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा उन्हें मंजूर होगा। कड़क लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस उनकी वजह से ही जीती है।

अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस कर्नाटक मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कल शाम तक फैसला ले सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व श्री सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार में तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए ढाई ढाई साल के कार्यकाल के फार्मूले पर भी विचार कर रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय