बैंक ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें ! लगातार चौथे दिन बंद रहे सरकारी बैंक, '5-डे वर्किंग' की मांग पर अड़े कर्मचारी

On



नई दिल्‍ली । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर चौथे दिन भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस वजह से देशभर के सरकारी बैंकों में मंगलवार को कामकाज बुरी तरह प्रभावित है। राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में बैंक यूनियनों ने हड़ताल पर रहकर पांच दिन के वर्किंग सप्‍ताह की मांग की है। गुजरात के राजकोट में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्‍य शाखा पर बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है। इसी तरह कोलकाता में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर इंडियन बैंक की मेन ब्रांच पर विरोध प्रदर्शन किया।

 

ये भी पढ़ें  'मन की बात': पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार को सराहा, बताया 'जन-भागीदारी' का कमाल

ये भी पढ़ें  लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने नसीराबाद में ब्रिगेड की तैयारी का लिया जायजा, तकनीकी सशक्त सेना पर जोर

देश के अधिकांश हिस्‍सों में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, केवाईसी अपडेट और शाखाओं से जुड़े अन्य आवश्‍यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बैंक में छुट्टियों की श्रृंखला के बाद ये लगातार चौथा दिन है, जब आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें  ट्रंप ने कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी, तो मार्क कार्नी ने किया पलटवार

 

कौन कर रहा है हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तहत आने वाली विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों ने सरकार से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (5-डे वर्किंग) लागू करने की मांग को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। यूनियनों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और लंबी कार्य अवधि को देखते हुए संतुलित कार्यप्रणाली जरूरी हो गई है। कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे इसके बदले हर कार्यदिवस में अतिरिक्त 40 मिनट काम करने के लिए तैयार हैं।

 

कौन-सी सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग पर इसका असर नहीं है। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। ग्राहक आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन लेन-देन हो रहा है। निजी बैंक इस हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उनकी सभी ब्रांच और सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं