अनुपम खेर ने सेट पर पोते के साथ शेयर की वीडियो, लिखा- जीवन एक पूरा चक्कर है
मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन शूटिंग के बीच वे अपने फैंस को सेट के खास पलों के बारे में भी जानकारी देते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने मंगलवार को किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। इसमें उनकी भतीजी वृंदा का एक साल का बेटा निर्वाण नजर आ रहा है। इस वीडियो में निर्वाण सेट पर सीढ़ियां चढ़ने में मस्ती कर रहा है। वह बार-बार सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है, जबकि उसकी मां वृंदा हर पल उसके पीछे-पीछे रहती है, ताकि वह कहीं गिर न जाए। इस खास पल को अभिनेता अनुपम खेर अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं।
अभिनेता ने बताया कि निर्वाण ने जैसे ही सेट पर कदम रखा, वह पूरी टीम का लाडला बन गया। सीढ़ियां चढ़ना उसका सबसे पसंदीदा खेल बन गया। अनुपम ने वीडियो शेयर कर लिखा, "बचपन के पन्ने हमारी पढ़ने की रफ्तार से भी तेज पलट जाते हैं। मेरी भतीजी वृंदा के एक साल के बेटे निर्वाण ने अपना पहला शूट देखा और पूरी यूनिट का लाडला बन गया।" उन्होंने आगे लिखा, "यह सीन मुझे जीवन के एक गहरे सच की याद दिला गया। जीवन एक पूरा चक्कर लगाता है। जब बच्चा छोटा होता है, तो माता-पिता उसे गिरने से बचाते हैं। लेकिन जब बच्चा बड़ा हो जाता है, तो वही अपने माता-पिता को गिरने से बचाता है। इसे कहते हैं 'सर्कल ऑफ लाइफ'।"
अनुपम की पोस्ट फैंस को पसंद आ रही है। अभिनेता मनोरंजन जगत में अपने काम के साथ परिवार को भी महत्व देते हैं। अनुपम इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि सूरज बड़जात्या और अनुपम की जोड़ी स्क्रीन पर क्या कमाल करती है। इसी के साथ अभिनेता की फिल्म 'खोसला का घोसला-2' की शूटिंग भी चल रही है। फिल्म के बारे में जानकारी मिलने के बाद फैंस इसे देखने को उत्साहित हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां