यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

On

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में और शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में उठाया।

भावनात्मक पल, वीडियो वायरल
इस्तीफे के दौरान प्रशांत कुमार सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए भावुक नजर आए। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं:
"मैंने इस्तीफा दे दिया है... मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। जिसका नमक खाते हैं, उसका सिला अदा करना चाहिए। मैं बहुत पीड़ा में था।"
उन्होंने बताया कि वे पिछले दो रातों से सोए नहीं थे और उनकी दो छोटी बेटियां हैं। पत्नी से बात करते समय उनका गला रूंध गया और वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में नगर निगम का 'हंटर': बकाया किराया न देने पर 600 दुकानदारों को नोटिस, मलदहिया मार्केट में दुकानों पर जड़ा ताला

इस्तीफे की वजह
प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफे में स्पष्ट लिखा कि वे शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी से गहरे आहत थे। उनका कहना था:
"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रदेश के मुखिया हैं और उनका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिस प्रदेश का मैं नमक खाता हूँ, वही मेरे लिए सर्वोपरि है।"
इस्तीफा राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से भेजा गया।

ये भी पढ़ें  बागपत में यूपी दिवस पर सैकड़ों नागरिकों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

कौन हैं प्रशांत कुमार सिंह?
प्रशांत कुमार सिंह 2023 से अयोध्या संभाग में राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने कर्मठ और ईमानदार अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस्तीफा उनके अपने स्वाभिमान और विचारों के आधार पर लिया गया है और उन पर किसी का दबाव नहीं था।

ये भी पढ़ें  राजस्थान में जमा देने वाली ठंड, सीकर में पारा -2.4 डिग्री तक लुढ़का

इसके अलावा, प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वे अपने निजी संसाधनों से समाज सेवा का कार्य जारी रखेंगे।

इस घटना ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर हलचल मचा दी है और सवाल उठ रहे हैं कि प्रदेश में धार्मिक और राजनीतिक संवेदनाओं के बीच अधिकारियों के लिए संतुलन बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

   नई दिल्ली। आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। घंटों स्क्रीन देखने...
लाइफस्टाइल 
कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

Jaya Ekadashi 2026: आज हम आपको जया एकादशी 2026 के उस दिव्य पर्व के बारे में बताने जा रहे हैं...
धर्म-अध्यात्म 
जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रदेश के भविष्य...
मध्य प्रदेश 
Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान