77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव
मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास मौके पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। नमो भारत स्टेशन केसरिया, सफेद और हरे रंगों की लाइटों से जगमगाते रहे। नमो भारत स्टेशनों का यह दृश्य यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसी के साथ विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रीय गौरव को भी बखूबी प्रदर्शित करता नजर आया।
इस मौके पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी भावपूर्ण अंदाज में मनाई गई। नमो भारत ट्रेनों के भीतर सार्वजनिक उद्घोष प्रणाली के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाई। जिसने यात्रियों में देशभक्ति की भावना भर दी। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भी वंदे मातरम् की धुन बजाकर इस अवसर को अनूठे अंदाज में मनाया गया।
मेरठ साउथ, मोदीनगर और गाजियाबाद नमो भारत स्टेशनों को पूरी तरह से तिरंगा की रोशनी में सजाया गया था। इसके अलावा ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जो इस महान गीत के ऐतिहासिक महत्व और भारत की स्वतंत्रता यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को भावनात्मक रूप से राष्ट्र की गौरवगाथा से भी जोड़ रही है।
एनसीआरटीसी ने 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’ का भव्य आयोजन किया। राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक गौरव के इस अद्भुत संगम के अवसर पर स्टेशन पर इंटर-स्कूल देशभक्ति गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली, गाजियाबाद एवं मेरठ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समूह में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। एनसीआरटीसी के विभिन्न निदेशकगण भी इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बने। एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों को केवल परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और जीवंत “सोशल हब” के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और इसी उद्देश्य से एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों पर ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां