मुजफ्फरनगर में गूँजा 'UGC काला कानून वापस लो', भाकियू सेवक ने सड़कों पर उतरकर भरी हुंकार

मुज़फ़्फरनगर। यूजीसी कानून के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध का माहौल बन गया है। सवर्ण समाज के लोग जहां सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी और कुछ भाजपा नेता भी इस कानून पर असंतोष जता रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन सेवक के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़..महिला दरोगा से चेन छीनने वाला लुटेरा मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि यह कानून समाज को कई वर्गों में बांटने का काम कर रहा है और इससे छात्र तथा समाज के विभिन्न हिस्सों में द्वेष पैदा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा समाज को जोड़ने की दिशा में काम नहीं करती तो जनता अपने स्तर पर जवाब देगी।

ये भी पढ़ें  अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 से अधिक राज्यों में इमरजेंसी

दीपक सोम ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाकियू सेवक के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है। मुज़फ़्फरनगर में भी महावीर चौक से पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह कानून छात्रों और युवाओं के बीच आपसी मित्रता और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें  प्रकृति का दुर्लभ करिश्मा! महराजगंज में धड़ से जुड़े जुड़वा बच्चों का जन्म,

भाकियू सेवक के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीत त्यागी ने कहा कि यह कानून शिक्षा के मंदिर से ही जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देता है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और समाज को जोड़ने के काम में ध्यान देना चाहिए।

प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून वापस न लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

   नई दिल्ली। आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। घंटों स्क्रीन देखने...
लाइफस्टाइल 
कमजोर हो रही हैं आंखें? इन आयुर्वेदिक नेत्र व्यायामों से बढ़ाएं रोशनी

जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

Jaya Ekadashi 2026: आज हम आपको जया एकादशी 2026 के उस दिव्य पर्व के बारे में बताने जा रहे हैं...
धर्म-अध्यात्म 
जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रदेश के भविष्य...
मध्य प्रदेश 
Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान