चंदौसी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; शादी के नाम पर चूना लगाने वाली दुल्हन और उसके साथी गिरफ्तार

On



संभल। जनपद संभल की चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झांसा देकर परिवारों से लाखों रुपये और जेवरात ठगने का काम करते थे।पुलिस के अनुसार यह गिरोह युवकों को शादी कराने का लालच देता था। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन घर से सोना-चांदी, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। कई परिवारों ने आरोप लगाया कि उनकी पूरी जमा पूंजी और गहने इस तरह लूट लिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकद रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को धोखे में रखते थे और शादी का नाटक कर ठगी को अंजाम देते थे।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था।

 

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 'उत्तर प्रदेश दिवस 2026' का भव्य उत्सव: राज्यमंत्री कपिल देव ने मेधावियों, किसानों और उद्यमियों को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह

 

मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जनपद संभल में 25 जनवरी के दिन चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पतरौआ गांव में ग्रामीणों ने सूचना दी कि यहां पर एक महिला शादी करके आई थी जिसका नाम आयशा है । उसने अपना नाम पूजा बताकर शादी की थी और भागने की तैयारी कर रही थी। वह कुछ ज्वेलरी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और उसे मिशन शक्ति केंद्र ले आई और उससे पूछताछ की। पुलिस ने इस संदर्भ में तीन आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस से पहले सीबीआई के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

Jaya Ekadashi 2026: आज हम आपको जया एकादशी 2026 के उस दिव्य पर्व के बारे में बताने जा रहे हैं...
धर्म-अध्यात्म 
जया एकादशी 2026 का महापर्व, जानें कब है व्रत, क्या है सही पूजा विधि और कैसे मिलती है मोक्ष की राह

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की धरती से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रदेश के भविष्य...
मध्य प्रदेश 
Madhya Pradesh News: गणतंत्र दिवस पर मोहन यादव का बड़ा ऐलान, उज्जैन और शिवपुरी को मिलेगी हवाई उड़ान, विकास को नई रफ्तार

Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है वैसे वैसे हर बागवानी प्रेमी के मन में एक ही चिंता रहती है कि कहीं...
कृषि 
Kitchen gardening tips: कड़ाके की ठंड में पौधों को बचाने का बड़ा तरीका, इन देसी उपायों से बगिया रहेगी हरी भरी

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में UGC कानून के खिलाफ सवर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली राष्टीय पर्व पर समूचा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के नमो भारत स्टेशनों पर तिरंगे की रोशनी और 'वंदे मातरम्' का उत्सव

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ। चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर युवा राष्ट्र सेवा को अपने जीवन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया

मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान

मेरठ। सरकारी बैंकों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। मंगलवार आज यूपी में सरकारी बैंकों की हड़ताल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में सरकारी बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर भीड़, ग्राहक परेशान