गणतंत्र दिवस से पहले सीबीआई के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इन सम्मानित कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार-निरोध, आर्थिक अपराधों की जांच और प्रशासनिक दक्षता में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है। इस वर्ष विशिष्ट सेवा के लिए कुल छह अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए गए।
इनमें एससी जोन के जोन प्रमुख वेंकट सुब्बा रेड्डी चिन्नाकोंडु (आईपीएस), मुंबई एसीबी के उप महानिरीक्षक सदानंद शंकरराव दाते, नई दिल्ली एसीबी के उप कानूनी सलाहकार मनमोहन शर्मा, दीप्ति वशिष्ठ, सीबीआई, नई दिल्ली, नारिकोटे नंदिनी, कार्यालय अधीक्षक, सीबीआई चेन्नई, विनोद कुमार, सहायक सब-इंस्पेक्टर सीबीआई लखनऊ, नेत्रम चौरसिया, हेड कांस्टेबल, सीबीआई नई दिल्ली, पूरन मल गुर्जर, हेड कांस्टेबल, सीबीआई जयपुर सहित देशभर के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तकनीकी और सहायक स्टाफ जैसे प्रोग्रामर, कार्यालय अधीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को भी उनके समर्पण, अनुशासन और सतत सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। यह दर्शाता है कि सीबीआई में हर स्तर पर कार्यरत कर्मियों की भूमिका संगठन की सफलता में समान रूप से महत्वपूर्ण है। सीबीआई नेतृत्व ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संगठन की सामूहिक प्रतिबद्धता, पेशेवर मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना का भी सम्मान है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
