विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार
सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी पूजनीय माता श्रीमती राजमती देवी वर्मा का सोमवार रात नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर से लेकर नोएडा तक शोक की लहर दौड़ गई है।
विधायक विनय वर्मा अपनी माता के प्रति अगाध श्रद्धा रखते थे। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए गए पल और उनकी सेवा करते हुए तस्वीरें साझा कर वे मातृ-प्रेम की मिसाल पेश करते थे। राजमती देवी वर्मा एक अत्यंत धार्मिक, सरल और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। क्षेत्रीय जनता ने उनके निधन को जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
1.jpg)
नोएडा में होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, राजमती देवी वर्मा ने सोमवार देर रात नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को नोएडा में ही किया जाएगा। विधायक के नोएडा के सेक्टर 20 आवास पर सांत्वना देने वालों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। विधायक के सेक्टर 20 स्थित आवास से अंतिम यात्रा चलकर दोपहर 1 बजे सेक्टर 94 स्थित शमशानघाट जाएगी।
दिग्गज नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
इस दुःखद घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असह्य दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
रॉयल बुलेटिन परिवार की ओर से शोक संवेदना:
"रॉयल बुलेटिन परिवार शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की माता श्रीमती राजमती देवी वर्मा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने का धैर्य प्रदान करें। ओम शांति!"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।
'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।
