स्वाद में मखमली, शरीर के लिए जहर! जानें मैदा कैसे आपको पहुंचाता है नुकसान

On

नई दिल्ली। स्वाद में मखमली और दिखने में आकर्षक, मैदा हमारे रोजमर्रा के खाने का ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसे छोड़ पाना लगभग नामुमकिन लगता है। बिस्किट हो, समोसा हो, भटूरा हो या पिज्जा, हर जगह मैदा ही दिखता है। क्या आप जानते हैं कि यह 'सफेद आटा' आपके पेट के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?

विशेषज्ञ और आयुर्वेद डॉक्टर इसे 'साइलेंट क्राइसिस' कहते हैं। असल में, गेहूं से मैदा बनाने के दौरान उसकी बाहरी परत और भ्रूण निकाल दिए जाते हैं, जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जो बचता है, वह केवल स्टार्च यानी खाली कैलोरी है। आयुर्वेद इसे 'निःसत्व आहार' कहता है। बिना फाइबर के यह आंतों में बिल्कुल ऐसे काम करता है जैसे बिना ग्रीस के मशीन घिसती है, जाम करती है और पचने में दिक्कत पैदा करता है। मैदा पानी में मिलते ही चिपचिपा हो जाता है और हमारी आंतों को इसे आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। छोटी आंत के विली, यानी पोषण सोखने वाले छोटे-छोटे बाल, भी इसके चिपकने से ठीक से काम नहीं कर पाते।

ये भी पढ़ें  काला चना: भारी नहीं, बल्कि संतुलित आहार काला चना, मांसपेशियों के लिए संजीवनी

इस वजह से न सिर्फ मैदा बल्कि साथ में खाए गए पोषक तत्व भी अच्छे से अवशोषित नहीं होते। इसके अलावा, मैदा को चमकदार सफेद बनाने के लिए ब्लीचिंग किया जाता है, जिससे एलोक्सन नामक रासायनिक पदार्थ बनता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और आप अनजाने में वही खा रहे हैं। मैदा एसिडिक होता है, ज्यादा खाने से शरीर हड्डियों से कैल्शियम खींचता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे शुगर अचानक बढ़ती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी परेशानियां होती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको मैदा पूरी तरह छोड़ देना चाहिए। आयुर्वेद कुछ आसान उपाय बताता है। मैदा खाने के बाद गुनगुना पानी और त्रिफला लेना आंतों को साफ करता है। अजवाइन और काला नमक खाने से पाचन तेज होता है। इसके साथ ही कोशिश करें कि मैदे की जगह मल्टीग्रेन आटा, जौ या रागी का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें  गर्भावस्था में सीने की जलन से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूजीसी के नए 'इक्विटी नियमों' पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग ! एक और याचिका दाखिल, नियम 3(C) को बताया असंवैधानिक

नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
यूजीसी के नए 'इक्विटी नियमों' पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग ! एक और याचिका दाखिल, नियम 3(C) को बताया असंवैधानिक

सुबह के नाश्ते से रात के खाने तक, आपकी सेहत का भरोसेमंद साथी है दलिया

   नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत अगर हल्के, स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते से हो जाए तो पूरा दिन अच्छा निकलता है।...
लाइफस्टाइल 
सुबह के नाश्ते से रात के खाने तक, आपकी सेहत का भरोसेमंद साथी है दलिया

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक से टकराई, नोएडा के चार लोगों की मौत

   जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने की...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक से टकराई, नोएडा के चार लोगों की मौत

UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड!

बरेली। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है — अलंकार अग्निहोत्री। बरेली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड!

जमुई: लूटकांड के बाद बड़ी कारवाई, गिद्धौर थानाध्यक्ष निलंबित

   जमुई। बिहार के जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर थाना क्षेत्र में डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी के घर हुई लूटकांड की घटना में लापरवाही...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
जमुई: लूटकांड के बाद बड़ी कारवाई, गिद्धौर थानाध्यक्ष निलंबित

उत्तर प्रदेश

UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड!

बरेली। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है — अलंकार अग्निहोत्री। बरेली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड!

रायबरेली में भाजपा को झटका..! किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी का इस्तीफा, पीएम मोदी को लिखा पत्र

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में भाजपा किसान मोर्चा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा इस्तीफा दिए जाने की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
रायबरेली में भाजपा को झटका..! किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी का इस्तीफा, पीएम मोदी को लिखा पत्र

मेरठ, बागपत, बरेली से लेकर लखनऊ समेत पूरे यूपी में बदलेगा मौसम, 27–28 जनवरी को झमाझम बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड की वापसी !

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मेरठ, बागपत, बरेली से लेकर लखनऊ समेत पूरे यूपी में बदलेगा मौसम,   27–28 जनवरी को झमाझम बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड की वापसी !

मेरठ में बॉर्डर-2 फिल्म पर जातिसूचक शब्दों को लेकर शिकायत, एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

मेरठ। बॉर्डर-2 फिल्म में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर थाना परतापुर में लिखित में शिकायत दी है। बॉर्डर-2 फिल्म...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में बॉर्डर-2 फिल्म पर जातिसूचक शब्दों को लेकर शिकायत, एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग