अनुशासन में छिपी है सेहत की 'आजादी': गणतंत्र दिवस पर अपनाएं हेल्दी आदतें

On

 नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने स्वास्थ्य और आत्म-अनुशासन को 'आजादी' से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। मंत्रालय के अनुसार, सेहत के लिए 'आजादी' का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति स्वच्छंद हो, बल्कि यह अनुशासन है कि वह अपने शरीर के लिए जो सही है, वही चुने। इसके लिए समय पर सोना, मौसमी और ताजा भोजन करना, नियमित व्यायाम और ध्यान जैसी आदतें अपनाकर ही व्यक्ति खुद को बीमारियों, सुस्ती और कमजोरी से मुक्त कर सकता है। आयुष मंत्रालय ने बताया, आत्म-अनुशासन कोई बंधन नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान का सबसे ऊंचा रूप है।

यह शॉर्ट-टर्म खुशी के बजाय लॉन्ग-टर्म स्वास्थ्य और ताकत को प्राथमिकता देने की बात करता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रोसेस्ड फूड के बजाय मौसमी सब्जियां-फल चुनें, आराम करने के बजाय सक्रिय रहें, बिना सोचे-समझे खाने के बजाय सोच-समझकर भोजन करें और देर रात जागने के बजाय जल्दी सोने की आदत डालें। इस संदेश के साथ पूछा, "इस साल आप कौन सी एक हेल्दी आदत को अपनाने के लिए खुद को अनुशासित कर रहे हैं?" मंत्रालय का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। ऐसे में लोगों को प्रेरित करते हुए बताया कि छोटे-छोटे अनुशासित कदम से स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकता है। यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और आम जनता के लिए है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे बदलाव लाकर बड़े और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, अच्छी सेहत की नींव सही पोषण और छोटी-छोटी दैनिक आदतों पर टिकी होती है। मौसमी और स्थानीय खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें, नियमित समय पर भोजन करें और गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आता है। संतुलित भोजन स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।

ये भी पढ़ें  नींद की कमी छीन सकती है चेहरे और बालों की चमक, जान लें इसके बड़े नुकसान

पारंपरिक खानपान अपनाएं और भोजन में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां तथा साबुत अनाज जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का जरूर शामिल करें। ये स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलते हैं और प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मंत्रालय की सलाह है कि फल-सब्जियां अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें। खाना उबालकर, भाप में पकाकर या ग्रिल करके बनाएं। ताजा भोजन चुनें और तले-भुने, ज्यादा चीनी-नमक वाले तथा जंक फूड से दूर रहें। नियमित समय पर खाना सबसे जरूरी है। ज्यादा न खाएं, खाते समय मोबाइल या टीवी से दूर रहें। पर्याप्त गुनगुना पानी पिएं और भोजन के बाद थोड़ा आराम करें। ये आसान बदलाव लंबे समय तक टिकाऊ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करते हैं। इन्हें दिनचर्या में शामिल कर सेहत को मजबूत बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  स्वाद में मखमली, शरीर के लिए जहर! जानें मैदा कैसे आपको पहुंचाता है नुकसान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में देशभक्ति, उत्साह और सामाजिक दायित्वबोध का अद्भुत संगम देखने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप

आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

आगरा। कालिंदी विहार इलाके से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इलाके में एक पानी की...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश भर में मचे सियासी और सामाजिक बवंडर के बीच अब मुजफ्फरनगर से एक विवादित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी स्थित विशाल भट्टे वाले मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के तत्वावधान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

उत्तर प्रदेश

आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

आगरा। कालिंदी विहार इलाके से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इलाके में एक पानी की...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में पानी की टंकी गिरी, पूरे इलाके में हाहाकार! 3 दिन से बूंद-बूंद को तरसे लोग”

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के गांव चापरचीडी  के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से एक टैम्पों  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत