रेप पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाना पड़ा भारी! BJP के 3 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

On



मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में डूडा में कार्यरत संविदा कर्मी युवती ने अपने सहकर्मी युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के मामले में 23 जनवरी को सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित अंकित सिंह( जो इसी विभाग में संविदा कर्मी था,) गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सहित तीन लोगों ने रेप पीड़िता के घर जाकर समझौता करने का दबाव बनाया। इस मामले में युवती ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

 

ये भी पढ़ें  भाजपा ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को बताया 'बौद्धिक खोखलापन', लगाया समाज बांटने का आरोप

रेप पीडित युवती ने भाजपा नेताओं पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। युवती का साफ कहना है कि अंकित सिंह उससे शादी करे या फिर जेल जाए। वह मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। पीड़िता की तहरीर पर भाजपा के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, हिमांशु राय व कन्हैया तिवारी के ऊपर युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। परियोजना निदेशक अरविंद पांडे ने बताया कि आरोपित डोडा में इंजीनियर नहीं बल्कि चतुर्थ श्रेणी के पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। अंकित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की जांच पड़ताल करने का काम करता था। उन्होंने अंकित के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।



अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को रेप पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसके सहकर्मी अंकित सिंह को जेल भेज दिया गया था लेकिन कल तीन लोगों के खिलाफ उसी मामले को लेकर उसके घर जाकर दबाव बनाना व सेटलमेंट करने की बात को लेकर एक मुकदमा रेप पीड़िता युवती ने दर्ज करवाया है जिसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में नगर निगम का 'हंटर': बकाया किराया न देने पर 600 दुकानदारों को नोटिस, मलदहिया मार्केट में दुकानों पर जड़ा ताला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं