4 गौशालाओं को चारे के लिए 1 करोड़ 22 लाख रुपये का अनुदान, मुख्यमंत्री ने वितरित किए चेक

On





चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर गौ माता की सेवा के संकल्प को साकार करते हुए माता मनसा देवी गौधाम में आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला जिला की 14 गौशालाओं के लिए एक करोड़ 22 लाख 46 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि के चैक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सकेतड़ी की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कच्चे रास्ते के सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित माता मनसा देवी गौधाम में गौ सेवा की और चारा और गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौ पूजन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे देश में गाय आदिकाल से ही पूजनीय रही है और गाय को माता का दर्जा दिया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। वर्तमान सरकार नेे भी गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों मे पंजीकृत गौशालाओं को चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014-15 में हरियाणा गौसेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। चालू वित्त वर्ष में कुल बजट 595 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल एक लाख 75 हजार गौवंश था जबकि वर्तमान में राज्य में 686 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग चार लाख बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण हो रहा है। 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं और शेष बची गौशालाओं में भी सोलर प्लांट लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा गौशालाओं में 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,51,712 करोड़ घटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे 'समान नागरिक संहिता दिवस' के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अक्सर लोग घर बनवाते समय आधुनिक डिजाइन और चकाचौंध पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन घर के सबसे...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

   मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान अपनी फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में...
Breaking News  मनोरंजन 
'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह देखने को मिला है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त जुबानी तीर चले। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

सर्वाधिक लोकप्रिय