भाजपा ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को बताया 'बौद्धिक खोखलापन', लगाया समाज बांटने का आरोप
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आज समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जातिगत जनगणना पर दी गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा मुखिया का समाचारपत्रों में प्रकाशित यह बयान कि “जनगणना में जाति का कोई कॉलम नहीं होगा”- इसे बौद्धिक खोखलापन कहा जाए या राजनीतिक हताशा-निराशा, यह तो देश और प्रदेश की जागरूक जनता स्वयं तय करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया में आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद होने के बावजूद, सपा प्रमुख अपनी ही पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता को कमजोर कर रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत 22 जनवरी 2026 को जारी राजाज्ञा के बिंदु संख्या 12 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों के विवरण को दर्ज किए जाने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। ऐसे में सपा अखिलेश यादव को जनता को भ्रमित करने के बजाए पहले स्वयं राजाज्ञा का अध्ययन कर अपने भ्रम को दूर करना चाहिए। देश की जनता तथ्यों को जानती है और गुमराह होने वाली नहीं है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
