रिटायर्ड एएसआई के घर 10 लाख की चोरी, अंतिम संस्कार में गया था परिवार

On



कोरबा। कोरबा शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

 

ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर बनाई वीडियो काे वायरल करने की धमकी में आराेपित समेत चार पर केस दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार अपने परिवार के साथ सीएसईबी कॉलोनी में निवास करते हैं। परिवार में एक सदस्य की मृत्यु होने के कारण वे सभी पिथौरा गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने चाबी पड़ोसी और एक रिश्तेदार को सौंप दी थी। शनिवार देर रात जब रिश्तेदार घर में सोने के लिए पहुंचा, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने तुरंत गलेटबिन कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब परिवार घर पहुंचा, तो देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। बताया गया कि ये जेवरात बेटी और बेटे की शादी के लिए सुरक्षित रखे गए थे। चोरी की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर और आसपास से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वायड ने कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की।

ये भी पढ़ें  मणिकार्णिका घाट विवाद: 'विपक्ष को जबरिया कैद किया जा रहा' - बनारस वाले मिश्रा का बड़ा आरोप



इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में नगर निगम का 'हंटर': बकाया किराया न देने पर 600 दुकानदारों को नोटिस, मलदहिया मार्केट में दुकानों पर जड़ा ताला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को एक साल पूरा होने पर इसे 'समान नागरिक संहिता दिवस' के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूसीसी सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समानता-पारदर्शिता और सामाजिक समरसता की सशक्त नींव : सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अक्सर लोग घर बनवाते समय आधुनिक डिजाइन और चकाचौंध पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन घर के सबसे...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

   मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान अपनी फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में...
Breaking News  मनोरंजन 
'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह देखने को मिला है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त जुबानी तीर चले। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

सर्वाधिक लोकप्रिय