यूपी के विकास को रफ्तार: गौतम अदाणी ने उप्र के मीरजापुर में निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण, पौधे भी रोपे
मीरजापुर। उद्योगपति गौतम अदाणी आज उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर स्थित मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी खुर्द गांव में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगभग 1600 मेगावाट क्षमता का बन रहा है। इस माैके पर अडाणी ने परिसर में पाैधराेपण भी किया।
उद्योगपति गौतम अदाणी आज हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ददरी खुर्द गांव में स्थित परियोजना स्थल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक निर्माणाधीन पावर प्लांट का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी संरचना और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।
ददरी खुर्द में स्थापित किया जा रहा यह कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगभग 1600 मेगावाट क्षमता का है, जिसे प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती मिलने के साथ-साथ मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अदाणी के आगमन को लेकर पावर प्लांट क्षेत्र में सड़क मरम्मत, हेलिपैड निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
