खुर्जा : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी आरोपी नदीम घायल, साथी हुजैफा भी गिरफ्तार

On

 

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न; एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ली सलामी, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें एक बदमाश घायल अवस्था में था। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
 

ये भी पढ़ें  'मन की बात': पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार को सराहा, बताया 'जन-भागीदारी' का कमाल

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना पहासू रोड पर झमका के पास उस समय हुई, जब थाना खुर्जा नगर की पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश नदीम गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हुजैफा मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया और थोड़ी देर बाद दूसरे बदमाश हुजैफा को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के शिष्यों के साथ अभद्रता पर मानवाधिकार आयोग सख्त; पुलिस कमिश्नर को दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

 

 

घायल बदमाश नदीम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कबूल किया कि वे गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दो दिन पहले खुर्जा नगर क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने की जो घटना सामने आई थी, उसे भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पहले से ही थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज है।

 

 

खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गोकशी की नीयत से ही पहासू रोड पर आम के बाग के पास घूम रहे थे और गौवंश की तलाश कर रहे थे। पुलिस से सामना होने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक बाइक, रस्सी और छुरी बरामद की है। बरामद सामान से साफ है कि वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। पुलिस अब इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश भर में मचे सियासी और सामाजिक बवंडर के बीच अब मुजफ्फरनगर से एक विवादित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी स्थित विशाल भट्टे वाले मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के तत्वावधान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

 मप्र में 40 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से 25 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को बैंकिंग व्यवस्था लगभग ठप है। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 मप्र में 40 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से 25 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

उत्तर प्रदेश

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के गांव चापरचीडी  के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से एक टैम्पों  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत

बबीता चौहान ने महिलाओं और युवतियों को किया सचेत, जिम जिहाद को बताया नया खतरा

मेरठ। मेरठ में यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि महिलाएं और युवतियों को अब जिम जिहाद...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
बबीता चौहान ने महिलाओं और युवतियों को किया सचेत, जिम जिहाद को बताया नया खतरा