जमुई: लूटकांड के बाद बड़ी कारवाई, गिद्धौर थानाध्यक्ष निलंबित
जमुई। बिहार के जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर थाना क्षेत्र में डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी के घर हुई लूटकांड की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में गिद्धौर थानाध्यक्ष एसआई दीनानाथ सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जमुई के पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस उप- महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र के आदेश से की गई है। जारी आदेश के अनुसार, 26 जनवरी को सुबह 5 से 6 बजे के बीच गिद्धौर थाना गेट के सामने स्थित डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी के आवास में पांच अपराधियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस गंभीर मामले में थानाध्यक्ष की भूमिका को अपराध नियंत्रण में निष्क्रिय और लापरवाह पाया गया, जिसके बाद उनके निलंबन की अनुशंसा की गई।
निलंबन अवधि के दौरान एसआई दीनानाथ सिंह का मुख्यालय जमुई पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार सामान्य जीवन- यापन भत्ता देय होगा। वहीं, नये थानाध्यक्ष की पदस्थापना तक अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. जयप्रकाश कुमार सिंह को गिद्धौर थाना की विधि-व्यवस्था और दैनिक कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां