डीआरआई ने महाराष्ट्र के सातारा में मारा छापा, 6 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त
मुंबई। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट (डीआरआई) की एक टीम ने महाराष्ट्र के सातारा जिले में रविवार को छापा मारकर 6 हजार करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। हालांकि इस छापे की कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई। अभी तक इस संबंध में डीआरआई की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आज सुबह ही पुणे डीआरआई की टीम सातारा जिले की कराड तहसील के पाचपुतेवाड़ी में पहुंची और एक पतरे के शेड में छापा मारा। इस टीम में तीन आईपीएस अधिकारी मौजूद थे। इस छापे की खबर सातारा पुलिस अधीक्षक अथवा स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई थी। डीआरआई की टीम ने इस शेड में भारी मात्रा में एमडी ड्रग जब्त किया है, जो मुंबई सहित कई शहरों में सप्लाई किया जाने वाला था। इस जगह पर छापेमारी के बाद डीआरआई ने शेड को सील कर दिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार यह शेड महाराष्ट्र केसरी संजय पाटिल मर्डर केस के मुख्य आरोपित बाबा मोरे का है और उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई की टीम इस मामले गहन छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस ने छापे की कोई भी जानकारी सातारा पुलिस को नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर में मुंबई पुलिस ने सातारा जिले के सावरी गांव में छापेमारी कर पैमाने पर ड्रग्स जब्त की थी और इसमें सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
