मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी स्थित विशाल भट्टे वाले मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के तत्वावधान में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता, श्रेष्ठ मूल्यों एवं संगठित हिंदू समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।


सम्मेलन की अध्यक्षता एडवोकेट योगेंद्र कंबोज, पूर्व अध्यक्ष तहसील सदर मुजफ्फरनगर ने की। मुख्य संबोधन में ब्रह्म विद्यापीठाधीश्वर अनंत विभूषित परम पूज्य दंडी स्वामी महादेव आश्रम ने कहा कि हिंदू समाज केवल एक धार्मिक समुदाय नहीं, बल्कि विश्व की सबसे प्राचीन, सहिष्णु और समावेशी सभ्यता का प्रतिनिधि है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना से प्रेरित इस संस्कृति ने ज्ञान, विज्ञान, दर्शन और जीवन-मूल्यों की दिशा पूरी मानवता को दी है।
उन्होंने गुरुकुल परंपरा, वेद-उपनिषद, आयुर्वेद, योग, गणित, खगोल विज्ञान और न्याय-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय विश्व के प्रथम विश्वविद्यालय थे, जहाँ एशिया, यूरोप और अफ्रीका से विद्यार्थी अध्ययन हेतु आते थे।
दंडी स्वामी जी ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सहिष्णुता और विविधता में एकता है। सूर्य की उपमा देते हुए उन्होंने कहा कि अस्थायी बादल सत्य को ढक सकते हैं, परंतु दीर्घकाल तक अंधकार नहीं रह सकता।

ये भी पढ़ें  गणतंत्र केवल अधिकारों का नहीं, कर्तव्यों का भी पर्वः मीनाक्षी स्वरूप


उन्होंने वर्तमान चुनौतियों—इतिहास का विकृतिकरण, सांस्कृतिक हीनभावना, सामाजिक विघटन, जनसंख्या असंतुलन, शिक्षा में सांस्कृतिक विच्छेदन और संगठित दुष्प्रचार—पर चिंता व्यक्त की तथा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी को समाज की कमजोरी बताते हुए उन्होंने बौद्धिक, कानूनी और संगठित प्रयास की आवश्यकता बताई। साथ ही शिक्षा के माध्यम से भारतीय ज्ञान-परंपरा से युवाओं को जोड़ने, सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने और सकारात्मक व समावेशी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से वैचारिक जागरण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और उद्घोष किया—
“हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा, मानवता का विश्वास जागेगा।”

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गणतंत्र दिवस पर विशाल ट्रैक्टर मार्च, राकेश टिकैत ने सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग की


मुख्य वक्ता प्रमोद कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ के सौ वर्षों के सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि संघ का लक्ष्य व्यक्ति-निर्माण के माध्यम से भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है।
विशिष्ट अतिथि ने समाज में पाँच आवश्यक परिवर्तनों—परिवार की मजबूती, स्वदेशी का आग्रह, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन—पर बल दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। स्पर्श कौशिक, लक्ष्य शर्मा एवं कु. पुष्टि शर्मा द्वारा काव्य-पाठ तथा जिले के प्रसिद्ध गीतकार एवं गायक सतपाल पाल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्पर्श कौशिक एवं एडवोकेट संजय शिवम ने किया।
इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के अध्यक्ष मेनपाल प्रजापति, संरक्षक नरेंद्र पवार, नीरज शर्मा, अक्षय शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण सभा सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता करते हुए “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न; एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ली सलामी, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

   मुंबई। वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर-2' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और सेलिब्रिटीज के बीच खूब चर्चा में है। फिल्म...
Breaking News  मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने की 'बॉर्डर 2' की तारीफ, वरुण धवन के लिए कहा- दिल और जान डाल दी

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

नई दिल्ली। थायराइड और शुगर आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती बीमारियों में से एक है। युवाओं से लेकर बच्चों...
लाइफस्टाइल 
क्या थायराइड से बचने के लिए सिर्फ आयोडीन जरूरी है? जानें सेलेनियम और जिंक की भूमिका

2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

      नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। वर्ष 2026 में देश की जीडीपी...
Breaking News  बिज़नेस 
2027 तक नहीं बदलेंगी आपकी EMI.. भारतीय अर्थव्यवस्था 'Goldilocks' ज़ोन में, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने का अनुमान

उत्तर प्रदेश

यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या संभाग के राज्यकर (GST) विभाग में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में एक और इस्तीफा! CM योगी के सम्मान में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, रोते हुए बोले- 'नमक का हक अदा किया'

अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

   अयोध्या। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी के प्रस्ताव का किया स्वागत 

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

   लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे: ओपी राजभर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमाैसी एयरपाेर्ट) पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर हड़कंप..कंबोडियाई महिला के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं