यूजीसी के नए कानून के खिलाफ त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा का हल्ला बोल, मांगेराम त्यागी बोले- सवर्णों के लिए 'काला कानून' है

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए यूजीसी सामान्य 2026 कानून के विरोध में शुक्रवार को त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा से जुड़े लोगों ने तुलसी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को ब्राह्मण समाज के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में तनाव बढ़ाने वाला है और इसका दुरुपयोग होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे पहले एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग हुआ, उसी तरह यह कानून भी सामाजिक असंतुलन पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली मतदाता शपथ

मांगेराम त्यागी ने कहा कि स्वर्ण समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है, बावजूद इसके आज उसे सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से यूजीसी कानून में संशोधन या इसे वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  'मन की बात': पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्धार को सराहा, बताया 'जन-भागीदारी' का कमाल

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कानून छात्रों और छात्राओं के भविष्य को प्रभावित करेगा और विश्वविद्यालयों में अनावश्यक विवाद को जन्म देगा। महासभा ने कहा कि सरकार को सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून पर पुनर्विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को बताया 'बौद्धिक खोखलापन', लगाया समाज बांटने का आरोप

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

अक्सर लोग घर बनवाते समय आधुनिक डिजाइन और चकाचौंध पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन घर के सबसे...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
वास्तु विशेष: घर का मुख्य द्वार ही तय करता है आपकी किस्मत, जानें दिशाओं का सच और सुख-समृद्धि के अचूक उपाय

'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

   मुंबई। बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान अपनी फिटनेस और डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में...
Breaking News  मनोरंजन 
'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' ट्रेंड में गौहर खान का 'मम्मी ट्विस्ट', बेटे जेहान की जिद के आगे हार मान गई एक्ट्रेस

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

गणतंत्र दिवस पर सलमान खान का 'मातृभूमि' प्रेम: भांजी आयत और भांजे आहिल संग साझा किया बेहद क्यूट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने 77वें गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने प्रशंसकों को एक बेहद भावुक...
Breaking News  मनोरंजन 
गणतंत्र दिवस पर सलमान खान का 'मातृभूमि' प्रेम: भांजी आयत और भांजे आहिल संग साझा किया बेहद क्यूट वीडियो

उत्तर प्रदेश

विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर/नोएडा। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा को एक गहरा व्यक्तिगत आघात लगा है। उनकी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  गोरखपुर 
विधायक विनय वर्मा की माता का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर; नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

सहारनपुर। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
'अब ये जातियों में झगड़े कराएंगे': इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हार के डर से समाज को बांटने की कोशिश

'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अभूतपूर्व प्रशासनिक विद्रोह देखने को मिला है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'सिटी मजिस्ट्रेट' को 'DM आवास', पर 'बंधक' बनाया गया, लखनऊ से फोन पर कहा गया-'साला पंडित पागल' हो गया है, सिटी मजिस्ट्रेट को अब जान का खतरा !

अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना

लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में जबरदस्त जुबानी तीर चले। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश का सीएम योगी पर तीखा वार: 'कुछ लोग नींद से जागकर भी मदहोश रहते हैं', बथुआ बाबा और SIR पर भी साधा निशाना