मुजफ्फरनगर: ठाकुर सूर्य प्रताप राणा बने भाकियू (चौधरी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) ने अपने संगठन को नई दिशा और मजबूती देने के उद्देश्य से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से ठाकुर सूर्य प्रताप राणा को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलबहार ने बताया कि ठाकुर सूर्य प्रताप राणा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) का विस्तार होगा और संगठन गन्ना भुगतान, बिजली दरें, खाद-बीज की समस्या और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे अहम मुद्दों पर और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी गुलफाम, राष्ट्रीय महासचिव जाहिद त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता जीशान कुरैशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि चांद नवाब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इमरान मलिक, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल वकील खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष आसिफ अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद विभिन्न जनपदों से बधाई संदेश प्राप्त किए और मिठाइयाँ बांटकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
