मुजफ्फरनगर: जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने फहराया तिरंगा, बंदियों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मुजफ्फरनगर। देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के जिला कारागार में भी जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
जेल अधीक्षक ने कहा कि डीजी के द्वारा उन्हें सिल्वर मेडल प्रदान किया गया, जिसका उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बंदियों के मनोबल और अनुशासन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कारागार में यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बंदियों और कर्मचारियों दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां