मुज़फ्फरनगर के शुकतीर्थ में गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी आनन्दवेश महाराज का 94 वर्ष की आयु में निधन
मुज़फ्फरनगर/शुकतीर्थ। उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक, प्रख्यात वैदिक विद्वान और महान तपस्वी आचार्य स्वामी आनन्दवेश महाराज (नेष्ठिक बलदेव) शनिवार सुबह 94 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन की सूचना मिलते ही संपूर्ण तीर्थ नगरी और आर्य समाज जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले करीब दस दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
क्रांतिकारी इतिहास और राजकीय सम्मान: मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव कवाली के निवासी स्वामी जी ने समाज सेवा और राष्ट्र रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया। 1957 में हिंदी सत्याग्रह आंदोलन के दौरान उन्होंने छह माह फिरोजपुर जेल में व्यतीत किए। गौ-रक्षा आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनकी क्रांतिकारी सेवाओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 2019 में उन्हें 'क्रांतिकारी' घोषित किया और सम्मान स्वरूप मासिक पेंशन प्रदान की।
साहित्यिक योगदान और विशाल शिष्य परंपरा: स्वामी जी केवल एक साधक ही नहीं, बल्कि एक प्रखर लेखक भी थे। उन्होंने योग विज्ञान, भारतीय संस्कृति एवं यज्योंपवित, ब्रह्मचर्य संदेश और नारी संदेश जैसी सैकड़ों पुस्तकें लिखकर समाज का मार्गदर्शन किया। उनके हजारों शिष्य आज देश-विदेश में वैदिक शिक्षा का प्रचार कर रहे हैं। उनके प्रमुख शिष्यों में आचार्य देवपाल शास्त्री, राजवीर ब्रह्मचारी, चन्द्रदेव ब्रह्मचारी और कमलदेव ब्रह्मचारी शामिल हैं।
श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब: ब्रह्मलीन स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, महामंडलेश्वर केशवानन्द महाराज, स्वामी ओमानन्द, स्वामी गोपालदास, भाजपा नेता अमित राठी, विनोद शर्मा, पंडित मनोहर शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति पहुँचे। रॉयल बुलेटिन परिवार भी इस महान आत्मा के चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा और मोरना क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।
