भाजपा विधायक का सादगी भरा अंदाज..गोलगप्पा खिलाने पर कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भरा
वाराणसी। कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोको छित्तूपुर वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन की समस्याओं को सुना। लोको छित्तूपुर वार्ड में घूमते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सौरभ ने गोलगप्पा खिलाया। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का चेहरा प्रसन्नता से भर गया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे विधानसभा कैंट क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क चल रहा है। इसमें भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेरे साथ चल रहे है। यह अभियान फार्म 6 भरवाने के लिए चल रहा है। इसमें लोको छित्तूपुर और सिगरा सिद्धगिरी वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ घूमते हुए उनकी प्रसन्नता के लिए उनके साथ गोलगप्पा खाया गया। कार्यकर्ताओं की प्रसन्नता में ही मेरी प्रसन्नता है। नए मतदाता बनाने के कार्य में हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
