पावर प्लांट में विस्फोट, छह लोगों की मौत,चार लोग गंभीर रूप से घायल
बलोदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र स्थित बकुलाही इलाके में गुरुवार सुबह रियल इस्पात एंड पावर प्लांट में हुए विस्फोट कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि स्थानीय पुलिस प्रशासन और संबंधित अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
रियल इस्पात एंड पावर प्लांट के डीजीएम संदीप पाटिल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नियमानुसार मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें (एसडीआरएफ ) मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट तकनीकी खराबी या बॉयलर/प्लांट में अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण हो सकता है।
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और आपदा प्रतिक्रिया दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हताहतों के प्रति शोक व्यक्त किया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
