वाराणसी : लंका पुलिस के नोटिस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने कसा तंज
बोली— काश ! उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती
वाराणसी। सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाली बिहार कैमूर की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को वाराणसी की लंका पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर नोटिस दिया है। नेहा सिंह ने गुरूवार को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी। नोटिस में लोकगायिका को 07 दिनों के अंदर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। नोटिस मिलने के बाद लोकगायिका ने तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि हजरतगंज कोतवाली से बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई है। जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है। काश उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती।
बताते चले लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यह तीसरा नोटिस जारी किया गया है। मामला उनके विवादित पोस्ट और मैसेज से जुड़ा हुआ है। जिस पर उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सबसे पहले लोक गायिका को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी करके बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। इसके बाद नेहा सिंह ने अपने अधिवक्ता के जरिए देश की उच्चतम अदालत में अपनी गिरफ्तारी रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उच्चतम न्यायालय ने गायिका के गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए 8 जनवरी के आदेश में बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद लोकगायिका ने बीते 20 जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
