सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया सड़क जाम
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ में गुरुवार सुबह करीब दस बजे दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को राजगढ़–चुनार मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।
सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के घुनिया पुरवा निवासी 26 वर्षीय करन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार को वह सक्तेशगढ़ बाजार से सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दो अन्य मजदूरों के साथ अपने गांव जा रहा था। रामपुर सक्तेशगढ़ के पास अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और साथ बैठे अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राजगढ़–चुनार मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर चुनार, राजगढ़ और मड़िहान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारियों ने परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
