चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं..जानें इसके फायदे
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अपनी 40 से अधिक विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा मुहैया करने वाली ऐप्स को एक साथ जोड़ते हुए बनाई गई ईसीआईनेट एप्लीकेशन को औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया।
दिल्ली में लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में ऐप को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दुनिया के चुनाव प्रबंधन निकायों को भारत की पहल का लाभ उठाने के लिए भी आमंत्रित किया। चुनाव आयोग आवेदन करने वाले निकायों के लिए उनकी आवश्यकता, कानूनी प्रतिबद्धताओं और भाषा के अनुसार इस ऐप को डेवलप करने को तैयार है।
कुमार ने कहा कि ईसीआईनेट में चुनाव से जुड़ी हर जानकारी लगभग रियल-टाइम में उपलब्ध होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में इसका बीटा वर्जन आजमाया गया था। हमने लोगों से सुझाव भी मांगे थे। 15 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को भी यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की पेशकश की, ताकि वे अपने कानून और भाषा के अनुसार इसे विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि सुझावों का स्वागत है और ईसीआईनेट को लगातार बेहतर बनाया जाएगा।
चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि आज के समय में ऐप्स जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुके हैं और चुनाव प्रक्रिया भी इससे अछूती नहीं रह सकती। ईसीआईनेट को हैक करना लगभग असंभव है। इससे चुनाव के दौरान समय पर और सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे चुनाव प्रबंधन निकायों पर भरोसा और मजबूत होगा।
चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि योजना निर्माण और प्रबंधन में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है और ईसीआईनेट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
