न्यूजीलैंड में भीषण भूस्खलन से हड़कंप, हॉलिडे पार्क तबाह; बच्चे समेत कई लोग लापता
वाशिंगटन। न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र में माउंट मौंगानुई के नीचे स्थित एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोग लापता हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब इलाके में भारी बारिश के बाद जमीन खिसक गई और छुट्टी मनाने आए लोगों के लिए बना कैंपग्राउंड मलबे की चपेट में आ गया। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मार्क मिचेल ने इस घटना को एक त्रासदी बताया।
उन्होंने कहा कि बीचसाइड हॉलिडे पार्क में बचाव और खोज अभियान लगातार जारी है। न्यूजीलैंड अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के कमांडर विलियम पाइके ने बताया कि शुरुआत में बचाव दल को मलबे के नीचे से कुछ आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन बाद में कोई आवाज नहीं आई। अब तक किसी भी जीवित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे यह भूस्खलन हुआ। मलबा कैंपर वैन, कारों, टेंटों, हॉट पूल और एक शॉवर ब्लॉक पर आ गिरा। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। आपातकालीन सेवाएं अब भी यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि कोई व्यक्ति इलाके में फंसा न रह गया हो। यह भूस्खलन टौरंगा शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद हुआ। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक के 24 घंटों में वहां 270 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश और बाढ़ ने नॉर्थ आइलैंड के कई हिस्सों को रातभर प्रभावित किया।
हजारों लोग बिजली के बिना रह गए हैं, जबकि पूर्वी तट और नॉर्थलैंड के कुछ इलाकों में समुदायों का संपर्क कट गया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रभावित इलाकों के लोगों से स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा सलाह मानने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "नॉर्थ आइलैंड में मौसम खतरनाक हालात पैदा कर रहा है। सरकार प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है।" माउंट मौंगानुई क्षेत्र में इस हफ्ते भीषण तूफान और बाढ़ का असर देखा गया है। यहां 12 घंटों में ढाई महीने के बराबर बारिश दर्ज की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। स्थानीय मेयर माहे ड्राइसडेल ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां