कुख्यात विक्की त्यागी के बेटे से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस संधावली अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगे। तेज गति से गाड़ी मोड़ने के दौरान वाहन खेत में जा घुसा।

ये भी पढ़ें अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपीलइसके बाद कार सवार दो युवक गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भागे और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें जब ज्ञान विज्ञान के साथ जुड़ता है तो संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है: पीएम मोदीगिरफ्तार बदमाशों की पहचान रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष (निवासी पावटी, थाना चरथावल) और ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू (निवासी भूमि, थाना सरूरपुर, मेरठ) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरामदगी में क्या मिला
पुलिस ने बदमाशों के पास से 4 पिस्टल, 2 तमंचे, कुल 7 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 बिना नंबर प्लेट की टाटा नेक्सॉन कार और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
.jpeg)
इंदौर से लाते थे हथियार, जिले में बेचते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के इंदौर से सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। घटना के दिन भी वे हथियार सप्लाई करने जा रहे थे।
कुख्यात अपराधी का बेटा निकला मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रक्षित त्यागी कुख्यात अपराधी विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वह एक मामले में वांछित भी चल रहा था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों को दबोचा। अधिकारियों ने टीम की सराहना की है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है, साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां