शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

सहारनपुर के प्रधान की हत्या कर मनीष चौहान के नाम वीडियो बनाने की थी योजना; ऑडियो में नाहिद हसन और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र, पुलिस जांच में जुटी

School Ad

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की गहरी साजिश रची गई। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद, जिसमें दो युवक किसी की हत्या कर उसका आरोप मनीष चौहान पर लगाने की योजना बना रहे हैं, भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑडियो में साजिश का खौफनाक खुलासा

चुनावी महाकुंभ 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी! 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे ये भी पढ़ें  चुनावी महाकुंभ 2026: बंगाल समेत 5 राज्यों में रणभेरी बजी! 9 अप्रैल से मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे

वायरल ऑडियो में दो व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे हैं। वे योजना बना रहे थे कि सहारनपुर के रोहित प्रधान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी जाए और फिर मनीष चौहान के नाम से एक वीडियो वायरल किया जाए। ऑडियो में कहा जा रहा है कि "हम रोहित को मारकर वीडियो बनाएंगे और कहेंगे कि मनीष भाई आपका काम हो गया है, अब हमें पेश करा दो।" इस साजिश का मकसद मनीष चौहान को कानूनी और राजनीतिक रूप से पूरी तरह समाप्त करना था।

शामली में निशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न, 40 जरूरतमंदों को मिली दृष्टि ये भी पढ़ें  शामली में निशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न, 40 जरूरतमंदों को मिली दृष्टि

नाहिद हसन का नाम और दंगों का जिक्र

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

मनीष चौहान द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वायरल ऑडियो में साजिशकर्ता नाहिद हसन के समर्थन में बातें कर रहे हैं और मनीष चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इतना ही नहीं, ऑडियो में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करने और दंगा भड़काने जैसी घातक योजनाएं भी सुनाई दे रही हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस साजिश के पीछे किसी बड़े राजनीतिक इशारे और करोड़ों रुपये की अवैध उगाही की मंशा हो सकती है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साक्ष्य जुटाए

मनीष चौहान ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित तहरीर के साथ फेसबुक लिंक, ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट जैसे डिजिटल साक्ष्य सौंपे हैं। तहरीर में नदीम पुत्र शब्बीर (निवासी ग्राम बरला, कैराना) और उसके साथियों को नामजद किया गया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। थाना कांधला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जाँच करके दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  देखें पूरी FIR-

unnamed - 2026-02-24T173140.884 (1)unnamed - 2026-02-24T171619.675 (1)

Views: 9650

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई,...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रील बनाने का जानलेवा शौक, चचेरे भाई की पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक छह बच्चों की मां, तीन बच्चों के पिता से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में 6 बच्चों की मां नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो कुख्यात ढेर

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विशेष कार्य...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो कुख्यात ढेर

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

सवाई माधोपुर। जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

उत्तर प्रदेश

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के नार्थ जोन में डीसीपी ने किए 22 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

बिजनौर/मुजफ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को लेकर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा सोशल मीडिया पर आयोजित किए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम