विधानसभा चुनाव 2026: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, पश्चिम बंगाल में दो तो दक्षिण के राज्यों में एक चरण में होगा मतदान

On
School Ad

 नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

आयोग के अनुसार, इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा क्षेत्र हैं। लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे और करीब 25 लाख निर्वाचन कर्मी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। वहीं, मतदाताओं की बात करें तो असम में लगभग 2.50 करोड़, केरल में लगभग 2.70 करोड़, तमिलनाडु में लगभग 5.67 करोड़, पश्चिम बंगाल में लगभग 6.44 करोड़ और पुडुचेरी में लगभग 9.44 लाख मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला होती है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों में कुल मिलाकर लगभग 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। यह संख्या इतनी बड़ी है कि कई महाद्वीपीय देशों की कुल जनसंख्या के बराबर है।

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बीस से अधिक देशों के निर्वाचन आयोगों के प्रतिनिधि भी भारत आएंगे और यहां की पारदर्शी और प्रभावी चुनाव व्यवस्था को देखेंगे। चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करते समय आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव प्राप्त किए। साथ ही जिलों के निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, महानिरीक्षकों, उपमहानिरीक्षकों और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठकें की गईं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लाखों निर्वाचन कर्मी और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

आयोग प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र पर सहज और सुरक्षित मतदान अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य की सराहना की गई। आयोग ने युवा और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं तथा मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ये पांच राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां होने वाले चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और ‘विविधता में एकता’ की भावना को भी दर्शाते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे उत्साहपूर्वक मतदान करें।

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद ये भी पढ़ें  घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी है। आपका मत आपके राज्य और देश के भविष्य को आकार देता है। चुनाव आयोग ने बताया कि कई मतदान केंद्र अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर असम में मतदान दल ब्रह्मपुत्र नदी पार करके और लंबी दूरी तय कर दूरस्थ गांवों तक पहुंचते हैं। केरल के इडुक्की जिले के आदिवासी क्षेत्र में भी मतदान कर्मियों को कठिन पहाड़ी रास्तों से गुजरकर मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। आयोग ने कहा कि भारत में चुनाव केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे इस लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 

Views: 95

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में 'क्रांतिकारी नागरिक दल' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, विशेष कानूनों पर दी आंदोलन की चेतावनी

शामली। शहर के हनुमान धाम स्थित हॉल में रविवार को 'क्रांतिकारी नागरिक दल' के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक...
शामली 
शामली में 'क्रांतिकारी नागरिक दल' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,  विशेष कानूनों पर दी आंदोलन की चेतावनी

गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को अग्रोहा धाम की यात्रा के लिए एक विशेष बस...
शामली 
शामली से रवाना हुई अग्रोहा धाम की पावन यात्रा,नगरपालिका चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

शामली। रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित रविदास मंदिर में बहुजन समाज के मसीहा और महान क्रांतिकारी मान्यवर...
शामली 
शामली में मनाई गई कांशीराम की जयंती: दलित, पिछड़े और शोषित समाज के उत्थान का लिया संकल्प

चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी जानें घटस्थापना मुहूर्त अष्टमी और नवमी की सही तिथि, जानें 8 दिन या 9 दिन होगी मां दुर्गा की पूजा

देशभर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व शक्ति की आराधना ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी जानें घटस्थापना मुहूर्त अष्टमी और नवमी की सही तिथि, जानें 8 दिन या 9 दिन होगी मां दुर्गा की पूजा

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम