ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान के साथ किया गया। मां चंडी के दरबार में पूजा-अर्चना कर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में मेले की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि नौचंदी मेला केवल मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और पौराणिक मेला है। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार मेले को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि औपचारिक पूजन भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन मेले की पूरी तैयारियों में लगभग एक माह का समय लगता है। मुख्य मेले का विधिवत उद्घाटन 25 अप्रैल से 1 मई के बीच किसी भी दिन किया जा सकता है। अंतिम तिथि का चयन जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति से विचार-विमर्श के बाद तय किया जाएगा।
पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। अगले 10 से 15 दिनों में कार्यक्रमों की रूपरेखा और आमंत्रित कलाकारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार प्रदेश के नामी कलाकारों को मंच प्रदान किया जाए।
इस मौके पर शहर विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने मां चंडी से जनपद की खुशहाली और मेले के सफल आयोजन की कामना की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां