एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

On
School Ad

 नई दिल्ली। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रविवार को फास्टैग एनुअल पास की फीस 75 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है।

एनएचएआई के मुताबिक, अब यूजर्स को फास्टैग एनुअल पास के लिए 3,075 रुपए चुकाने होंगे, यह पहले 3,000 रुपए थी। नई फीस एक अप्रैल, 2026 से लागू होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा, "एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास के लिए लागू शुल्क को वर्तमान 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,075 रुपए करने की घोषणा की है।"

यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला ये भी पढ़ें  यूपी में भू-माफियाओं का 'गेम ओवर': अब बिना मालिकाना हक की जांच के नहीं होगी रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

एनएचएआई के अनुसार, यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। फास्टैग वार्षिक पास निजी वाहन मालिकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और वर्तमान में 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ता इसका लाभ उठा रहे हैं। संशोधित वार्षिक पास वैध फास्टैग वाले पात्र गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका उपयोग देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है। फास्टैग वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को बार-बार रिचार्ज करने से बचाता है।

'विश्व-मित्र' की भूमिका में भारत: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे- पीएम मोदी ये भी पढ़ें  'विश्व-मित्र' की भूमिका में भारत: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे- पीएम मोदी

इसके लिए उन्हें एक बार शुल्क देना होता है जो एक वर्ष या अधिकतम 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक मान्य रहता है, जो भी पहले हो। यह सुविधा नियमित यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। भुगतान हो जाने के बाद, वार्षिक पास वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

उपयोगकर्ता राजमार्ग यात्रा ऐप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पास खरीद या नवीनीकृत कर सकते हैं। इसमें आगे कहा गया है, "वार्षिक पास, राजमार्ग यात्रा ऐप या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के बाद, वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।" फास्टैग वार्षिक पास को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च किया गया था। एनएचएआई ने कहा कि पास की बढ़ती लोकप्रियता भारत भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार यात्रा करने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधा को दर्शाती है।

Views: 138

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

   मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसने त्योहार की खुशियों को...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं

अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान रुपये की मांग

   Ayodhya जिले की मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल धीरेंद्र यादव का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान रुपये की मांग

मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर दो समुदायों में विवाद, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और पुलिस ने संभाली स्थिति

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर दो समुदायों में विवाद, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और पुलिस ने संभाली स्थिति

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद: 'अवसरवादी' के विकल्प में 'पंडित' लिखने पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के प्रियांक कानूनगो ने उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के विकल्प...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद: 'अवसरवादी' के विकल्प में 'पंडित' लिखने पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान रुपये की मांग

   Ayodhya जिले की मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल धीरेंद्र यादव का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्याः मिल्कीपुर तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान रुपये की मांग

मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर दो समुदायों में विवाद, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और पुलिस ने संभाली स्थिति

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर दो समुदायों में विवाद, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और पुलिस ने संभाली स्थिति

सहारनपुर में साइबर ठगी: फेसबुक और फेक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5.40 लाख की ठगी

सहारनपुर। ठग ने लड़की बनकर पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। उसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगी: फेसबुक और फेक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5.40 लाख की ठगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम