UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती की परीक्षा उस समय विवादों के घेरे में आ गई, जब सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक विकल्प ने ब्राह्मण समाज और राजनीतिक गलियारों में आक्रोश पैदा कर दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के एक सवाल को लेकर अब भाजपा के भीतर ही बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं।
क्या था वो विवादित सवाल?
परीक्षा के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या 31 पर पूछा गया था:
“अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे?”
इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे:
ये भी पढ़ें क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी-
सदाचारी
-
पंडित
-
अवसरवादी
-
निष्कपट
हैरानी की बात यह है कि 'अवसरवादी' के साथ 'पंडित' शब्द को विकल्प के रूप में जोड़ना कई लोगों को नागवार गुजरा। इसे सीधे तौर पर एक विशेष समुदाय की गरिमा और भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया जा रहा है।
भाजपा के भीतर उबाल: अभिजात मिश्रा ने खोला मोर्चा
इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, "इस तरह के सवाल न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ते हैं, बल्कि एक पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं।"
सूत्रों के अनुसार, मामला दिल्ली तक पहुँच चुका है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। चर्चा है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया है, जिससे शासन स्तर पर हड़कंप मच गया है। उन्होंने एक ट्वीट करके इस पर अपनी गंभीर आपत्ति जताई है। देखें ट्वीट-

पेपर लीक की साजिश: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
एक तरफ सवाल पर बवाल था, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्नपत्र वायरल कर अभ्यर्थियों को ठगने की कोशिश हुई। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
-
बड़ी गिरफ्तारी: एसटीएफ ने आगरा से आयुष नामक युवक को दबोचा है, जो टेलीग्राम चैनलों पर फर्जी पेपर एडिट करके बेच रहा था।
परीक्षा केंद्रों पर 'अग्निपरीक्षा' जैसे इंतजाम
शनिवार को हुई परीक्षा में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम दिखे:
-
वाराणसी: यहाँ अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट तक उतरवा लिए गए।
-
सख्त चेकिंग: महिलाओं की चूड़ी, बाली और ज्वैलरी उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया।
-
डिजिटल लॉक: पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी ड्यूटी के दौरान जमा करा लिए गए और सीसीटीवी से सीधी निगरानी की गई।
हादसे की खबर ने पसरा मातम
परीक्षा के उत्साह के बीच अंबेडकरनगर से एक दुखद खबर आई। बाइक से परीक्षा देने जा रहे तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक खुद परीक्षार्थी था और दूसरा अपनी बहन को पेपर दिलाने ले जा रहा था। [ फोटो-प्रतीकात्मक ]
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां