ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास काे बनाया निशाना, हेलीपैड पर गिरी मिसाइल

On

बगदाद, 14 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में 12 दिनाें से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच शनिवार को ईरान ने इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला किया। मिसाइल दूतावास परिसर के भीतर बने हेलीपैड के पास गिरी जिससे इमारत क्षतिग्रस्त हाे गई और अमेरिकी वायुरक्षा प्रणाली को भी नुकसान होने की खबर है।

समाचार चैनल अल जज़ीरा एवं अन्य मीडिया संगठनों की रिपाेर्टों के अनुसार इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर शनिवार को एक मिसाइल दूतावास परिसर के भीतर बने हेलीपैड के पास गिरी, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा और परिसर से लपटें एवं धुआं उठता देखा गया। इस हमले का निशाना अमेरिकी दूतावास परिसर स्थित वायु रक्षा प्रणाली का स्टेशन था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि हमले में किसी के हताहत होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले में दूतावास की हवाई सुरक्षा प्रणाली का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

यह मिसाइल दूतावास की चारदीवारी के भीतर स्थित ग्रीन जाेन इलाके में गिरी। ग्रीन ज़ोन बगदाद का अत्यंत सुरक्षित और किलेबंद क्षेत्र है, जहां इस इलाके में इराक सरकार के ज़्यादातर दफ़्तर और अमेरिका समेत कई देशों के दूतावास स्थित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में हमले के बाद दूतावास परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया। हालांकि अमेरिकी दूतावास काे लेकर इराक सरकार की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इराक में सक्रिय ईरान समर्थित सशस्त्र समूह अक्सर अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी देते रहे हैं। माना जा रहा है कि हालिया हमले के पीछे भी ऐसे ही गुटों का हाथ हो सकता है।

बताया जा रहा है कि ये गुट ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार उनकी मौत इस संघर्ष की शुरुआत में एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में हुई थी।

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। इससे एक दिन पहले ही दूतावास ने इराक के लिए ‘लेवल-4’ सुरक्षा चेतावनी दोबारा जारी करते हुए अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने को कहा था।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान समर्थित कई हथियारबंद गुट “इराक़ में इस्लामी प्रतिरोध (आईआरआई)” नाम के नेटवर्क के तहत काम कर रहे हैं और वे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार ड्रोन और रॉकेट हमलों का दावा करते रहे हैं। यह गुट ईरान समर्थित शिया इस्लामी गुटों के एक अनौपचारिक नेटवर्क का हिस्सा है। इस नेटवर्क के सदस्य क्षेत्र में अमेरिकी सेना या उसके सहयोगियों पर हमले करते समय इस नाम का उपयोग करते हैं।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब ईरान समर्थित सशस्त्र समूह कताइब हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर दो हमलों में उसके दो सदस्य मारे गए थे। इनमें संगठन का एक प्रमुख सदस्य भी शामिल बताया जा रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान बीच बढ़ते टकराव के कारण इराक एक बार फिर युद्ध का मैदान बनता जा रहा है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

वहीं, ईरान ने बार-बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि वह इस क्षेत्र में केवल अमेरिकी ठिकानों और सैन्य चौकियों को ही निशाना बनाता है और उसका अरब देशों के साथ किसी भी तरह के टकराव का कोई इरादा नहीं है।

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: चार दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का आगाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चार दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता का आगाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुज़फ्फरनगर में गैस आपूर्ति की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को तलब कर की समीक्षा बैठक

मुज़फ्फरनगर। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कपिल देव...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस आपूर्ति की समस्या पर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को तलब कर की समीक्षा बैठक

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले पर मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले पर मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुजफ्फरनगर के बीजोपुरा गुर्जर प्रकरण में मंत्री अनिल कुमार ने कराया समझौता

मुजफ्फरनगर। होली के पावन पर्व पर बीजोपुरा गुर्जर गाँव में हुए आपसी विवाद के बाद पैदा हुए तनाव का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बीजोपुरा गुर्जर प्रकरण में मंत्री अनिल कुमार ने कराया समझौता

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले पर मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर हमले पर मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने घरेलू गैस की कथित कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: नाले की गैस से चाय बनाकर सपा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम