मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह के बाद युवती ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा, परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

On

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बढ़ेड़ी निवासी एक युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने के कारण उसके परिजन उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसने परिजनों पर उसके पति के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है।

UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर   ये भी पढ़ें  UP: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, एजेंसी मालिक पर शिकंजा..150 फैक्ट्रियों पर संकट और बेरोजगारी का डर

मोरना कॉलेज में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर नशे में धुत कर्मचारी ने शिफ्ट इंचार्ज को दी जान से मारने की धमकी

बढ़ेड़ी निवासी काजल ने बताया कि वह बालिग है और मोरना स्थित कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात दीपक से हुई थी। दोनों के बीच शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। काजल के अनुसार, जब उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में घर पर जानकारी दी, तो परिजनों ने न केवल विरोध किया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। अपनी सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए काजल ने दीपक के साथ घर छोड़ दिया और आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली।

"प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं": राहुल गांधी का संसद परिसर से केंद्र पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  "प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं": राहुल गांधी का संसद परिसर से केंद्र पर तीखा हमला

पति को झूठा फंसाने का आरोप

एसएसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में काजल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोग उनके इस रिश्ते को स्वीकार करने के बजाय दीपक को झूठे मामले में फंसा रहे हैं। उसने स्पष्ट किया कि वह अपनी स्वेच्छा से दीपक के साथ रह रही है और किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है। युवती का दावा है कि परिजन लगातार उसके ससुराल पक्ष को परेशान कर रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं।

सुरक्षा की गुहार और प्रशासन का आश्वासन

काजल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके पति दीपक को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना दांपत्य जीवन बिता सकें। उसने गुहार लगाई है कि उसके पति के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को रद्द किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं और युवती को उचित सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Views: 289

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

   शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी...
शामली 
शामली: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला मुस्तैद, डीएम-एसपी ने केंद्र पर पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

Hyundai Exter Automatic Finance Plan 2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं नई SUV जानें कितनी बनेगी EMI

आज के समय में हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपनी एक शानदार कार हो। लेकिन कई ...
ऑटोमोबाइल 
Hyundai Exter Automatic Finance Plan 2 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं नई SUV जानें कितनी बनेगी EMI

ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

नई दिल्ली। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक से भारत की याद आने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- 'आई लव मोदी एंड आई लव इंडिया'

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च 2026 से गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 से संचालित करेंगी सभी उड़ानें, 38 दैनिक सेवाएं शुरू

  नई दिल्ली। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल यह...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च 2026 से गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 से संचालित करेंगी सभी उड़ानें, 38 दैनिक सेवाएं शुरू

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

मुरादाबाद के दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्घाटन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते के आधार पर कई मामलों का निस्तारण

मुरादाबाद में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 9.46 करोड़ की टैक्स चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद में राज्यकर (जीएसटी) विभाग की कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। विभागीय जांच में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 9.46 करोड़ की टैक्स चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के नियमों में रातों-रात बड़ा बदलाव करते हुए लाभार्थियों के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम